हल्द्वानी: अब मंडियों में फल और सब्जियों के दाम पूरी तरह पारदर्शी किए जाएंगे। प्रदेश की सभी मंडियों में थोक और फुटकर कीमतें डिजिटल स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएंगी…ताकि ग्राहकों को सही दाम की जानकारी मिल सके।
मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने बताया कि थोक और खुदरा कीमतों में काफी अंतर देखा जा रहा है…जिसे खत्म करने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यापारी तय कीमत से ज्यादा वसूली करता है…तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही मंडियों में रिटेल काउंटर और मोबाइल वैन शुरू करने की भी तैयारी है…जिससे लोगों को सीधे और सस्ते दाम पर फल-सब्जियां मिल सकें। 15 दिनों के भीतर इसके लिए नीति तैयार कर ली जाएगी।
वहीं सफाई कर्मचारियों के वेतन को लेकर भी सख्ती दिखाई गई है। वेतन न मिलने पर हुए विरोध के बाद तुरंत भुगतान के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन का दावा है कि इस नई व्यवस्था से आम जनता को राहत मिलेगी और बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य
उत्तराखंड: दूसरे व्यक्ति के साथ दिखी पत्नी तो भड़के पति-ससुर, बीच सड़क पर मारपीट, साथी को भी पीटा
Bigg Boss के UK07 Rider अनुराग डोभाल फिर सुर्खियों में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला
उत्तराखंड: यहां 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला समेत दो की मौत ! तीन घायल
विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी
उत्तराखंड: 451 पदों को जल्द भरने के निर्देश
उत्तराखंड : यहां रील बनाने पर डांटने से नाराज किशोरी फंदे से लटकी
उत्तराखंड में तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक के 72 पदों पर चयन
उत्तराखंड : 11 जिलों में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट 
