गोपेश्वर (चमोली) : उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर विकासखंड के सुदूरवर्ती ग्रामसभा बूरा में एक शिक्षक की विदाई ने पूरे गांव को भावुक कर दिया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के शिक्षक नरेंद्र सिंह चौहान के तबादले पर आयोजित कार्यक्रम में ऐसा दृश्य देखने को मिला…जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं।
तीन साल तक बच्चों को पढ़ाने वाले अपने प्रिय गुरुजी से बिछड़ते समय छात्र-छात्राएं खुद को रोक नहीं पाए। बच्चे उनसे लिपटकर फूट-फूटकर रो पड़े। कई बच्चों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। यह भावुक पल वहां मौजूद हर व्यक्ति के दिल को छू गया।

विदाई को यादगार बनाने के लिए ग्रामीणों और बच्चों ने अपने गुरुजी को फूल-मालाओं से सजा दिया। ढोल-दमाऊ और बैंड-बाजे के साथ उन्हें घोड़े पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान गुरुजी अमर रहें जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।
ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक नरेंद्र सिंह चौहान ने अपने कार्यकाल में स्कूल की तस्वीर ही बदल दी। उन्होंने बच्चों को न केवल पढ़ाई में आगे बढ़ाया…बल्कि खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी नई पहचान दिलाई। बच्चों में आत्मविश्वास जगाया और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विद्यालय की शिक्षिका सुरभि श्याम ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद नरेंद्र ने उत्कृष्ट कार्य कर एक मिसाल कायम की। उन्होंने हमेशा सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश की।
वहीं विदाई के दौरान भावुक हुए नरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि उन्हें मिला यह प्यार और सम्मान उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नए स्थान पर भी वे इसी समर्पण के साथ बच्चों के भविष्य को संवारने का काम करेंगे।
यह विदाई सिर्फ एक शिक्षक की नहीं…बल्कि एक ऐसे गुरु की थी…जिसने गांव के दिलों में अपनी खास जगह बना ली।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड: रुद्रनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, इस तारीख को बंद हो जाएंगे कपाट
Snapchat पर हुई दोस्ती, उत्तराखंड में यहाँ पहुंचा मामला थाने तक; 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म
नेपाल के बाद उत्तराखंड की बारी? ग्लेशियर झीलों को लेकर वैज्ञानिकों ने बताई सबसे बड़ी चिंता
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; 4 सितंबर तक मौसम रहेगा खराब
CM धामी का महिलाओं को बड़ा तोहफा, फ्री बस यात्रा के साथ ढाई लाख तक रियायती ऋण की तैयारी
उत्तराखंड: गिर्दा के गीतों से लेकर ग्रामीणों की आवाज तक, बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार
हल्द्वानी : भारी बारिश के चलते नैनीताल जिले में कल छुट्टी 
