UTTARAKHAND NEWS: उत्तराखंड को यूं ही वीरों की भूमि नहीं कहा जाता है। यहां घर-घर में फौजी है जो भारत मां की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने को तैयार रहता है। पुछ में उत्तराखंड के दो दिन में उत्तराखंड के चार जवान शहीद हो गये है। अब पुंछ में ही आतंकवादियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो और लाल शहीद हो गये। टिहरी जिले के नरेंद्रनगर ब्लाक के रामपुर खाड़ी गांव के रहने वाले सूबेदार अजय रौतेला और पौड़ी गढ़वाल जिले के पीपलसारी के नायक हरेंद्र सिंह शहीद हो गए। इससे पहले टिहरी जिले के राइफलमैन विक्रम सिंह और चमोली जिले के राइफलमैन योगंबर सिंह सर्वोच्च बलिदान दे चुके हैं।
जानकारी के अनुसार शहीद अजय रौतेला के छोटे भाई दीपक रौतेला टिहरी जिले के चम्बा में इंटर कालेज में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि अभी सेना की ओर से परिवार को आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है, लेकिन जम्मू से सूबेदार अजय रौतेला के साथियों ने फोन पर उन्हें इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि शहीद अजय की पत्नी और तीन बेटे देहरादून के क्लेनमटाउन क्षेत्र में रहते हैं। जबकि बड़ा बेटा बीटेक कर चुका है, जबकि छोटे दोनों बेटे 12वीं में पढ़ रहे हैं। वे सभी गांव पहुंच चुके हैं। अभी अगस्त में ही अजय एक महीने की छुट्टी पर घर आए थे। गांव में शहीद के घर पर सुबह से आसपास के गांवों के निवासियों का तांता लगा हुआ है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला
हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार 
