नैनीताल : राजकीय आईटीआई बेतालघाट (नैनीताल) में मनाया गया हरेला पर्व एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम,
हरेला पर्व के आगमन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय आईटीआई बेतालघाट (नैनीताल) में हर्ष एवम धूमधाम से मनाया गया। इस सु-अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित जनता, तहसील, उद्यान एवम आईटीआई विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व आईटीआई के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षार्थियों की गरिमामई उपस्थित रही।
आईटीआई बेतालघाट की ओर से उद्यान विभाग उत्तराखंड शाखा बेतालघाट में पौधों की व्यवस्था के लिए निवेदन किया गया था, जिस पर विभाग से पौधों की व्यवस्था की गई।
ना.तहसीलदार श्री भुवन भंडारी ने उपस्थित सभी को वृक्षारोपण के महत्ता के बारे में बताया।
इसी क्रम में आई.टी.आई. बेतालघाट के प्रभारी आर.पी. पांडे ने सभी अतिथियों का स्वागत एवम आभार करते हुए बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने लिए अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करे, साथ ही सस्थान के कर्मचारियों से निवेदन किया कि हमें लगाए गए पौधों की पानी व देख-रेख सही प्रकार से करनी होगी।
इस अवसर पर के तहसील विभाग के कमल भाकूनी, दिनेश बिष्ट, रमेश जोशी व अन्य कर्मचारी एवं उद्यान विभाग के उर्बा दत्त जोशी, संजय गोस्वामी अन्य कर्मचारी, आई टी आई के हरीश मिश्रा, नवीन भंडारी, राजेन्द्र जोशी व अन्य कर्मचारी एवम लक्की असवाल, मंजीत सिंह, गौरव जोशी व अन्य प्रथम एवं द्वितीय वर्ष प्रशिक्षार्थियों ने वृक्षारोपण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार 

