- लापता छात्र का 11वें दिन मिला शव, छात्रा की तलाश अभी जारी
विकासनगर। घर से लापता 12वीं के छात्र का शव 11वें दिन ढकरानी इंटेक में उतराता मिला। वहीं, छात्र के साथ घर से निकली छात्रा अब भी लापता है। दोनों के एक साथ नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही है। छात्रा के पिता ने छात्र के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि पांच फरवरी की शाम पांच बजे एक युवक उनकी 17 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक सतेंद्र भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अपहरण संबंधी धारा में छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
रविवार दोपहर 3:25 बजे ढकरानी इंटेक में एक शव उतराता हुआ दिखाई देने की सूचना मिली। एसडीआरएफ और जल पुलिस ने शव को इंटेक से निकाला। मृतक की पहचान निरपेश (18) पुत्र हरीश खन्ना के रूप में हुई है। वह 12वीं कक्षा का छात्र था। छात्रा भी 12वीं कक्षा में पड़ती थी। घटना के दिन दोनों शाम 6:30 बजे डाकपत्थर बैराज के पास देखे गए थे। वरिष्ठ उप निरीक्षक ने बताया कि आशंका है कि दोनों ने नहर में छलांग लगाई थी। दोनों काफी समय से एक दूसरे के संपर्क में थे। छात्र के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। छात्रा की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
