नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने उप जिलाधिकारी की नियुक्ति होने तक कुर्सी छोड़ स्टूल पर बैठकर कामकाज चलाने का लिया था संकल्प।
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 3 वर्षों के बाद हुई स्थाई एसडीएम की नियुक्ति।
गैरसैंण- ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में लंबे समय बाद उप जिलाधिकारी की तैनाती होने से क्षेत्र वासियों ने राहत की सांस ली है।पिछले 3 सालों से प्रभारी उप जिलाधिकारी के भरोसे चल रही गैरसैंण तहसील में दूरदराज क्षेत्रों से अपने काम के लिए आने ग्रामीणों को परेशानियों से दो-चार होना पड रहा था।प्रभारी उप जिलाधिकारी होने के चलते वे कभी-कभार ही गैरसैंण आते थे,जिस कारण दूरदराज क्षेत्रों से तहसील के कार्य के लिए आने वाले ग्रामीणों को बिना कार्य हुए ही मायूस लौटना पड़ता था.
मामले को लेकर नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी शपथ लेने के बाद से ही उप जिलाधिकारी की नियुक्ति होने तक कार्यालय में कुर्सी छोड़ स्टूल पर बैठकर ही कामकाज चलाने का संकल्प लिया था।उप जिला अधिकारी के रूप में अंकित राज की नियुक्ति होने के बाद मोहन भंडारी ने इसे आम जनता की जीत बताते हुए अब विधिवत अपना कामकाज शुरू करेंगे।जिसको लेकर उन्होंने कहा कि जनता के द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि का पहला कर्तव्य है कि जनता को सरलता के साथ सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके जो, तभी संभव है,जब सभी कार्यालयों में सक्षम अधिकारीयों की तैनाती रहेगी।
गैरसैंण में उप जिला अधिकारी की नियुक्ति होने पर नवनिर्वाचित सभासद मंगल नारायण,दयाल सिंह,पुष्पा देवी,सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद्र गौड, दिनेश गौड़,बीरेन्द्र टम्टा,पृथ्वी बिष्ट,पंकज गैड़ी,कस्तूरा देवी,हीरा फनियाल,संजय रावत, महावीर रावत आदि ने विधायक कर्णप्रयाग सहित मुख्यमंत्री का आभार जताया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
