- बारिश-बर्फबारी का दिखा असर, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड
देहरादून। लंबे इंतजार के बाद बीते शनिवार को हुई बारिश-बर्फबारी का असर दूसरे दिन भी दिखा। सर्द हवाएं चलने से पहाड़ से लेकर मैदान तक सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ाई। जबकि दोपहर बाद बदले मौसम से रात का पारा भी गिर गया। उधर मौसम वैज्ञानिकों ने आज (सोमवार) भी प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश-बर्फबारी के बाद रविवार सुबह मौसम तो खुला लेकिन सर्द हवाओं ने ठंड बनाए रखी। दोपहर के बाद अचानक मौसम में आए बदलाव से ठंड एक बार फिर लौट आई। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 20 फरवरी को एक बार फिर प्रदेश में मौसम बदलने के आसार हैं। हालांकि इससे पहले मौसम शुष्क रहेगा। रविवार के आंकड़ों पर नजर डाले तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 25.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसमः आज तीन जिलों में हल्की बारिश के आसार

देहरादून,। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में सोमवार को हल्की बारिश के आसार हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा।
रविवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा, हालांकि कहीं-कहीं बादल छाए रहे। तापमान शनिवार की अपेक्षा दो से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। देहरादून में तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 25.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि18 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। 19 को पांच जिलों और 20 को प्रदेशभर में बारिश की संभावना है।
केदारनाथ में दूसरे दिन भी बर्फबारी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम सहित आसपास के क्षेत्रों में दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई। बर्फबारी भीमबली तक हुई है हालांकि यहां बर्फ जमा नहीं हो सकी है। जबकि केदारनाथ धाम में करीब 2 फीट नई बर्फ गिरी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
