देहरादून- उत्तराखंड में बारिश ने नदियों का उफान और तेज कर दिया है भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ यात्रा को रोकना पड़ा है। मसूरी में केंपटी फॉल पर लोगों की आवाजाही को बंद किया गया है। इसके अलावा गंगा नदी खतरे के निशान पर बह रही है, चमोली जिले के सप्त कुंड क्षेत्र में अतिवृष्टि के बाद वीर गंगा उफान पर है। हरिद्वार में गंगा के उफान पर आने के चलते भीमगोड़ा बैराज के गेट खोल दिए गए हैं। वही चमोली में 3000 की आबादी का संपर्क जिला मुख्यालय से पुल के बहने के कारण टूट गया है। उधर कुमाऊं में माइग्रेशन गांवों को जोड़ने वाला पिथौरागढ़ जिले के मुंसियारी मिलन पैदल रास्ता बंद हो गया है।
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बरसात के कारण पहाड़ों से निकलने वाली नदियां उफान पर बह रही है। चमोली के निजमूला घाटी में अतिवृष्टि के कारण पुल बह गया है वही बद्रीनाथ यात्रा भी रोकी गई है, 17 सौ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है, दूसरी तरफ हरिद्वार में गंगा नदी चेतावनी निशान तक पहुंच गई है, जल स्तर बढ़ने के चलते भीमगोड़ा बैराज के गेट खोल दिए गए हैं, और तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा मौसम विभाग ने आज भी पर्वतीय व मैदानी जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बरसात दे पहाड़ी जिलों में आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है, कई ग्रामीण इलाकों में दुश्वारियां बढ़ गई है राज्य भर में सैकड़ों आंतरिक मार्ग बंद है। फिलहाल 3 अगस्त तक मौसम से राहत मिलने की उम्मीद नहीं जताई जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले 
