हल्द्वानी/ लालकुआं- निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के रावतनगर तृतीय निवासी शंकर दत्त पंत की 30 वर्षीय पत्नी डॉली पंत की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। उक्त हृदय विदारक घटना से मृतक परिवार में कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम क्षेत्र में जोरदार गरज के साथ हुई बरसात के बीच बिंदुखत्ता के रावत नगर तृतीय निवासी शंकर दत्त पंत की पत्नी डॉली पंत गौशाला में पशुओं के लिए चारा व पानी की व्यवस्था कर रही थी, इसी दौरान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मूर्छित हो गयी, आनन-फानन में डॉली को आस-पड़ोस के लोग एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी ले गये, जहां उपचार के दौरान डॉली ने देर रात दम तोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतका के शव को मोर्चरी में ले जाया जा रहा था।
मृतका के पति शंकर पंत ने दूरभाष पर बताया कि रविवार की शाम को उसकी गैरमौजूदगी के दौरान पत्नी जब गौशाला में पशुओं को चारा डाल रही थी तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मूर्छित हो गयी, जिसने उपचार के दौरान अस्पताल में अंतिम सांस ली। शंकर दत्त पन्त के दादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय नारायण दत्त पंत थे, तथा उनके माता-पिता और बड़े भाई समेत आज पत्नी की भी 4 वर्ष के भीतर मौत हो चुकी है, मृतका की 12 वर्षीय पुत्री सीमा और 10 वर्षीय पुत्र रोहित का रो रो कर बुरा हाल है, मृतका का सोमवार की प्रातः पोस्टमार्टम किया जाएगा। इधर तहसीलदार सचिन कुमार का कहना है कि राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर जाकर आकाशीय बिजली गिरने की जांच करेंगे। उन्होंने महिला के निधन पर दुख व्यक्त किया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले 
