उत्तराखंड की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान: गीतांजली पड़ियार ने 95.8% अंक लाकर रचा इतिहास!
नकुचियाताल (उत्तराखंड): सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में भीमताल क्षेत्र की गीतांजली पड़ियार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 95.8% अंक प्राप्त किए। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
गीतांजली, हरमन माइनर स्कूल, भीमताल की छात्रा हैं और थापालिया मेहरा गांव, नकुचियाताल की रहने वाली हैं। उन्होंने यह सफलता बिना किसी ट्यूशन या कोचिंग के केवल स्कूल की पढ़ाई और सेल्फ स्टडी के माध्यम से हासिल की है। गीतांजली की मेहनत और लगन यह साबित करती है कि संकल्प और आत्मविश्वास के साथ कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है।
इस सफलता से गीतांजली का पूरा परिवार गौरवान्वित है। उनके पिता श्री राजेंद्र सिंह पड़ियार एक प्राइवेट कर्मचारी हैं और माता श्रीमती इंदु देवी एक गृहिणी हैं। दोनों ही बेटी की इस सफलता से अत्यंत प्रसन्न हैं और उसे उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विद्यालय के शिक्षकों और साथियों ने भी गीतांजली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह पढ़ाई में शुरू से ही अनुशासित, समर्पित और प्रतिभावान रही हैं। क्षेत्र के लोग भी गीतांजली की इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं और भविष्य में उसकी और भी ऊँचाइयों पर पहुँचने की कामना कर रहे हैं।
गीतांजली ने यह साबित कर दिया है कि अगर जुनून हो तो कोई भी सपने को साकार किया जा सकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित
हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें 

