BAGESHWAR NEWS- पहाड़ों से लगातार महिलाओं की मौत की खबरें इन दिनों आ रही है। पिछले सप्ताह ही दो महिलाओं की आत्महत्या की खबर बागेश्वर जिले से आयी थी। अब सरयू नदी के पास पुलिस को एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं विवाहिता की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। शव पुलिस में तैनात फालोवर की पत्नी का है।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर तुपेड़ गांव निवासी नीमा खेतवाल पत्नी नवीन खेतवाल का शव समण मंदिर के समीप सरयू नदी किनारे नदी से रेता-बजरी निकाल रहे स्थानीय लोगों ने देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को सबसे पहले अस्पताल पहुंचा लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि मृतका नीमा का पति पुलिस लाइन रुद्रपुर में फालोवर के पद पर कार्यरत है, उसके दो बेटे हैं। विगत रविवार को पति पूजा करने गांव आया था। जिसके बाद वह वापसी में नगर के कठायतबाड़ा में रहने वाली मृतका की बहन के घर पर उसे छोड़ गया था। आज सुबह लगभग 11 बजे वह घर से निकली थी। इसके बाद संदिग्ध हालत में उसकी लाश मिली। पुलिस मृतका का मोबाइल भी नहीं मिला। उसके नंबर पर कॉल की गई जिसमें घंटी जा रही लेकिन कोई उठा नहीं रहा है।
इस मामले में कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
