लालकुआं: जिलाधिकारी के आदेशों के क्रम में SDM रेखा कोहली और तहसील दार ने विद्यालयों,आंगनबाड़ी केंद्र,नगर, पंचायत लालकुआं, विद्युत विभाग, प्राथमिक चिकित्सालय लाल कुआं का औचक निरीक्षण किया गया। स्कूलों में शिक्षक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति एमडीएम की स्थिति एवं अन्य संसाधनों की स्थिति जिसमें विद्युत ,पानी, शौचालय ,एमडीएम किचन की स्थिति का एवं उनके द्वारा उपलब्ध कराई जा रही भोजन सामग्री रोस्टर के अनुसार एवं मेनू के अनुसार प्रदान की जा रही है अथवा नहीं उनका निरीक्षण किया गया एवं छात्र-छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई इसके अतिरिक्त उपस्थित पंजिका एवं एमडीएम रजिस्टर का निरीक्षण किया गया।
एवं विद्यालय में निर्माण अधीन भवन का निरीक्षण किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में कुक्ड फूड प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत दी जारी सुविधाओं का निरीक्षण किया गया आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण आहार वितरण टीकाकरण की स्थिति कुपोषित बच्चों का प्रकार कुपोषण की स्थिति एवं उन्हें उपलब्ध कराई जा रही भोजन सामग्री एवं अन्य पौष्टिक वस्तुएं जिनका उनका विस्तृत रूप से निरीक्षण किया गया इसके अतिरिक्त , नगर पंचायत लाल कुआं का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान स्वच्छता आगामी मानसून सीजन के दौरान नदियों की सफाई की स्थिति एव रेन बसेरों की स्थिति के बारे मेंभी जानकारी प्राप्त की गई। नदी एवं नालों की साफ सफाई के केबारे में निर्देश दिए गए एवं दैवीय आपदा मद एवं खनन से दी जारी धनराशि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।
विद्युत विभाग के ऑफिस काऔचक निरीक्षण केंद्र वहां पर उपस्थित लोगों से पूछताछ की गई। रोस्टर पंजिका एवं शिकायत पंजीका का निरीक्षण किया गया । इस प्रकार लाल कुआंतहसील अंतर्गत कुल दो आंगनबाड़ी केंद्र का आठ प्राइमरी ,और जूनियर, इंटर कॉलेज का एवं एक विद्युत गृह एक प्राथमिक चिकित्सालय नगर पंचायत लाल कुआं का निरीक्षण किया गया।
हल्द्वानी: जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर SDM प्रमोद कुमार और तहसीलदार कुलदीप पांडे द्वारा छापामारी की गई। पूर्वाह्न् 9:45 बजे करीब राजकीय प्रथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया । वहां पर कुल 30 विद्यार्थी पंजीकृत है, जिसमें से केवल 21 विद्यार्थी ही उपस्थित थे। मौके पर विद्यालय में एक सहायक अध्यापिका उपस्थित मिली। प्रधान अध्यापिका को जनगणना कार्य में जाना बताया गया। विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता सामान्य से कम पाई गई। संबंधित अध्यापक को और अधिक मेहनत से कार्य करने करने हेतु निर्देशित किया गया।खाने की क्वालिटी को और अधिक ठीक करने हेतु निर्देशित किया गया। खानें mdm में मूंग की दाल और आलू और न्यूट्रिला की सब्जी बनी थी।
बेस अस्पताल के निरीक्षण के दौरान cms kS दुग्ताल उपस्थित मिले। लिफ्ट के समीप अस्पताल के कर्मचारियों के द्वारा मोटर बाइक खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया था। इसको मौके पर हटाने के निर्देश दिए गए। हॉस्पिटल में शाम की ड्यूटी में आने वाले डाक्टरों के द्वारा उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर नहीं किए जा रहे है। इससे यह पता नहीं चल पा रहा है कि ये वास्तव में उपस्थित हो रहे है या नहीं। हॉस्पिटल में भर्ती हुवे। कई मरीजों से बात की गई । सभी मरीजोंके द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हें अस्पताल से ही दवाई आदि मिल रही है। हॉस्पिटल में स्वीकृत पदों के सापेक्ष कई विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है। जिस कारण दिक्कते है।
विद्युत वितरण खंड सुभाषनगर का भी निरीक्षण किया गया। वहां sdo उज्जवल भास्कर उपस्थित मिले। सभी कर्मिक भी मौजूद थे। वर्तमान में कही पर भी रोस्टिंग नहीं होना उनके द्वारा अवगत कराया गया। मौके पर उन्हें क्षेत्रांतर्गत खराब पोल को हटाने हेतु निर्देशित किया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी लालकुआं में अचानक हुई सरकारी दफ्तरो में छापेमारी
उत्तराखंड: यहां दुकान चलाने वाला शिक्षक निलंबित
नैनीताल : 12 और निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस, अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालने पर जिला प्रशासन का सख्त रुख
हल्द्वानी : सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी ऐसे जाने भूत, वर्तमान, भविष्य
देहरादून :(बड़ी खबर) यह भर्ती परीक्षा स्थगित
उत्तराखंड: फर्जी नंबर वाली थार पकड़ी गई तब खुला बड़ा राज़, यूथ कांग्रेसी नेता फरार
देहरादून :(बड़ी खबर) जारी रहेगा बारिश का दौर
उत्तराखंड : यहां 10 इंस्पेक्टर और 29 दरोगाओं के तबादले, हिली कई कुर्सियां
उत्तराखंड: स्पा सेंटर की आड़ में देहव्यापार का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार, 5 युवतियों का रेस्क्यू
जलभराव से राहत की तैयारी, हल्द्वानी में बड़ा प्लान लागू 
