विकासखंड थलीसैंण के राप्रावि पीपलकोट में सेवारत सहायक अध्यापक को राजकीय सेवा में होते हुए निजी व्यापार में संलिप्त होना भारी पड़ गया है। शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विकासखंड थलीसैंण के उप शिक्षा अधिकारी विवेक पंवार ने जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा पौड़ी को एक पत्र भेजा। उन्होंने बताया कि ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीपलकोट में एक सहायक अध्यापक सेवारत हैं, जो बूंगीधार में गढ़वाल बुक डिपो नाम से एक दुकान संचालित करता है। वह क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर दुकान से पाठ्य सामग्री क्रय किए जाने का दबाव भी बनाता है। साथ

डीईओ बेसिक पौड़ी ने किया निलंबन आदेश जारी, उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय थलीसैंण किया है संबद्ध
ही आडिट के लिए कमीशन का प्रलोभन भी देता है। दुकान से प्रधानाध्यापक पर पाठ्य सामग्री खरीद का दबाव बनाए जाने को लेकर क्षेत्र के तीन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के पत्र इसकी पुष्टि
करते हैं। बताया कि वर्ष 2009-10
में राप्रावि देवराड़ी के प्रधानाध्यापक से उक्त शिक्षक ने जीवन समृद्धि योजना के नाम से 30 हजार की धनराशि ली, लेकिन न ही योजना से लाभान्वित किया और न ही 15 वर्ष बीत जाने के बाद उनसे ली गई धनराशि लौटाई। उप शिक्षा
अधिकारी पंवार ने बताया कि बीते 27 मार्च को क्षेत्र के सीआरपी बूंगीधार ने राप्रावि पीपलकोट का निरीक्षण किया, जिसमें विद्यालय के छात्रों का स्तर न्यून पाया गया। कहा कि उक्त शिक्षक विद्यालय में नियमित उपस्थित नहीं रहते हैं। जिस दिन विद्यालय में हों, तो अवकाश के समय से पहले ही विद्यालय से चले जाते हैं।
डीईओ बेसिक पौड़ी अंशुल बिष्ट ने बताया कि राप्रावि पीपलकोट में सेवारत सहायक अध्यापक राजेंद्र कुमार को कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली, अध्यापक सेवा नियमावली, आरटीई अधिनियम के उल्लंघन पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित शिक्षक को उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय थलीसैंण संबद्ध किया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने किया जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण, देहरादून में अब तालाब के बीच मिलेगा ‘नैनीताल जैसा फील’
हल्द्वानी: (बधाई) डी ए वी स्कूल हल्द्वानी के पूर्व छात्र दीपांशु पाण्डेय भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट
उत्तराखंड: हाईवे की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, NH अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार; 3 दिन में मांगी रिपोर्ट
उत्तराखंड: उत्तराखंड की इस खास परंपरा को बचाने की पहल, हल्द्वानी में जुटेंगे ढोल-दमाऊ के कलाकार
हल्द्वानी : (दुखद) टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: असम में DGP रहे बीडी खर्कवाल का निधन, हल्द्वानी में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
उत्तराखंड: दो विधायकों समेत 24 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, गैर-जमानती वारंट जारी
PM मोदी के जन्मदिन पर यमुना तट को मिली बड़ी सौगात, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया समर्पित
उत्तराखंड: कालसी में गूंजा मां यमुना का जयघोष, धामी ने किया प्रतिमा का अनावरण; हनोल के लिए 150 करोड़ मंजूर
उत्तराखंड: यहां छह दिन से लापता बुजुर्ग का जंगल में मिला शव, वन्यजीव के हमले की आशंका 
