- मसूरी हाथीपांव-क्लाउडेंट रोड पर बड़ा हादसा टला, कार खाई में गिरी, छह युवक बाल-बाल बचे।
मसूरी (देहरादून)- पहाड़ों की रानी मसूरी में एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब पंजाब से आए छह पर्यटक जिस कार में सवार थे, वह हाथीपांव-क्लाउडेंट रोड पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और सभी लोग मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। घटना सोमवार की है जब क्लाउडेंट से मसूरी की ओर आ रही इनोवा (PB 11 एके 3131) अचानक फिसलकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाने से पुलिस बल और हैप्पी वैली चौकी की टीम आपदा उपकरणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची।
प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से जैसे ही दुर्घटना की जानकारी मिली, हमारी टीम बिना देरी किए रवाना हो गई। खाई में गिरी इनोवा में छह लोग सवार थे, जिन्हें रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय मसूरी भेजा गया। कार में सवार तनजोत पुत्र रज्जीत, तरमनजोत पुत्र हरप्रीत सिंह, सहज सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, नवजोत सिंह पुत्र हरिश्चंद्र, गुरु सेवक सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह, परमजोत सिंह पुत्र कुलवंत थे और यह सभी युवक पंजाब के राजपुरा के रहने वाले हैं।इन सभी को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार के बाद वे खतरे से बाहर हैं। सभी युवक मसूरी घूमने आए थे और बताया जा रहा है कि वापसी के दौरान कार का एक टायर अचानक फिसल गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर खाई में चला गया। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस ने पर्यटकों और ड्राइवरों से अपील की है कि वे पहाड़ी रास्तों पर विशेष सतर्कता बरतें, विशेषकर बारिश या कोहरे के समय, जब सड़कों पर फिसलन बढ़ जाती है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर तबादले का आदेश
उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेने पर एसआई-एएसआई निलंबित
उत्तराखंड : यहां पत्नी ने की लड़ाई तो पति ने कर दी हत्या
उत्तराखंड : राज्य खेल विवि के लिए कुलपति सहित 94 पदों को मिली मंजूरी
हल्द्वानी: (दुखद) हादसे में छात्रा की मौत, चौकी के सामने शव रखकर हंगामा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद
मौसम ने रोका हेलीकॉप्टर, लेकिन नहीं रुका CM धामी का सफर; सड़क मार्ग से चंपावत पहुंचे
उत्तराखंड: 59 दुकानों को हटाने के फैसले पर सियासत तेज, दुकानदारों के पक्ष में उतरे जसवीर राणा
नेपाल में बाढ़ के बीच शांतिकुंज हरिद्वार ने बढ़ाया मदद का हाथ, राहत दल रवाना 


