- घास लेने गई महिला की खाई में गिरकर दर्दनाक मौत,गांव में शोक की लहर।
नारायणबगड़ (चमोली)- सोमवार को विकासखंड नारायणबगड़ के अन्तर्गत गडसिर गांव की एक महिला की जंगल में घास लेने के दौरान गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।
महिला की पहचान 36 वर्षीय कृष्णा देवी पत्नी मनवीर सिंह के रूप में हुई है,प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ पटोरी के जंगल में घास काटने गई थी, इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह संतुलन खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी, साथ में मौजूद महिलाओं ने तुरंत गांव में सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को जानकारी देकर मदद की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व पुलिस और डीडीआरएफ की टीम राहत-बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची, टीम ने गहरी खाई में उतरकर काफी मशक्कत के बाद महिला के शव को बाहर निकाला।

मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग भेजा गया है, उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया, गांव में इस दुखद घटना से शोक की लहर है, ग्रामीणों ने प्रशासन से वन क्षेत्रों में जाने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
