रुद्रपुर: कोतवाली क्षेत्र पालम ग्रीन कॉलोनी में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने पुलिस के साथ देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने मकान से महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया जबकि एक महिला का रेस्क्यू किया गया। पुलिस के मुताबिक गुरुवार शाम को सूचना मिली कि काशीपुर रोड स्थित पालम ग्रीन कॉलोनी में एक घर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी जीतो कंबोज, एसएसआई ललित रावल समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस को देख मकान से भागने का प्रयास कर रही एक महिला को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम पालम ग्रीन काशीपुर रोड रुद्रपुर निवासी नूरी खान पत्नी शुजाद बताया। इसके अलावा पुलिस ने एक महिला के साथ संदिग्ध हालत में मोहल्ला नूरी नगर बहेड़ी बरेली निवासी मोहम्मद इमरान पुत्र इरशाद अहमद को भी पकड़ लिया। पुलिस तीनों को कोतवाली लेकर पहुंची। एसएसआई ललित मोहन रावल ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक महिला का रेस्क्यू किया और एक महिला समेत दो को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम
उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर
सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग
सीएम धामी ने चम्पावत को दी 16 विकास योजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या मिला
उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित
उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 

