हल्द्वानी : हल्द्वानी नगर निगम कार्यालय में निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर आयुक्त विशाल मिश्रा को निर्देश दिये कि नगर मंे स्ट्रीट लाईट जिन क्षेत्रों मे खराब है शीघ्र ठीक कराई जाए साथ ही प्रतिदिन स्ट्रीट लाईटों की मानिटरिंग भी की जाए।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि नगर निगम की आन्तरिक मार्गों को हरहाल में 15 दिसम्बर तक गडडामुक्त किया जाए।उन्होंने कहा नगर निगम के अधूरे निर्माण कार्यों को भी जल्द से जल्द शुरू कर एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री धामी को बताया कि नगर निगम टैक्स की पारदर्शिता और आय को बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ बडौदा से एमओयू किया गया है। उन्होने बताया हाउस टैक्स एवं कामर्शियल टैक्स को ऑनलाइन किया जा रहा है जिससे फजीवाडा को रोका जा सकेगा। उन्होंने बताया नगर के प्रत्येक भवन की फोटो खींचकर पोर्टल पर अपलोड की जा रही है जिससे आने वाले एक माह में सभी लोग अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा पोर्टल पर चैक कर आनलाइन भुगतान कर सकते है। नगर निगम के द्वारा किये जा रहे कार्यों की मुख्यमंत्री श्री धामी ने सराहना की।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम
उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर
सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग
सीएम धामी ने चम्पावत को दी 16 विकास योजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या मिला
उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित
उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 

