- उत्तरकाशी में महापंचायत को मिली अनुमति, जिले के इन इलाकों में आज से धारा 163 लागू
उत्तरकाशी- उत्तरकाशी मस्जिद विवाद में हिंदू संगठन की ओर से एक दिसंबर को महापंचायत का ऐलान किया था। प्रस्तावित महापंचायत को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी है। हालांकि मुस्लिन संगठन महापंचायत पर रोक लगाने और मस्जिद को सुरक्षा देने की मांग को लेकर हाईकोर्ट पहुंचा था। लेकिन महापंचायत पर रोक नहीं लगी लेकिन हाईकोर्ट ने प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को कहा है।
उत्तरकाशी में महापंचायत को मिली अनुमति⤵️
हिंदू संगठनों की ओर से एक दिसंबर को होने वाली महापंचायत को प्रशासन ने शर्तों के साथ मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार सुबह से मस्जिद मोहल्ला के 50 मीटर दायरे में धारा 163 लागू कर दी है। बता दें कि इन इलाकों में ये धारा 163 अग्रिम आदेशों तक लागू रहेगी।
15-16 शर्तों के साथ मिली महापंचायत को अनुमति⤵️
उपजिलाधिकारी भटवाड़ी मुकेश चंद रमोला ने महापंचायत को अनुमति दिए जाने को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर को होने वाली महपंचायत को 15-16 शर्तों के साथ अनुमति दी गई है। इन शर्तों में रैली नहीं निकालने, हेट स्पीच न करने, धार्मिक भावना नहीं भड़काने के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने सहित 16 शर्तें शामिल हैं।
रामलीला मैदान में की जाएगी महापंचायत⤵️
आपको बता दें कि महापंचायत रामलीला मैदान में बग्वाल वाले आयोजन स्थल को छोड़ते हुए आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही धारा 163 लागू वाले इलाकों में कोई भी व्यक्ति लाठी, डंडा, चाकू या किसी भी प्रकार का धारदार हथियार लेकर प्रवेश नहीं कर सकेगा। इसके साथ ही एक स्थान पर पांच या उस से ज्यादा लोग इकट्ठा भी नहीं हो पाएंगे। इस पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा और इन इलाकों में किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक या राजनीतिक कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किए जा सकेंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत
धामी सरकार का बड़ा तोहफा! उत्तराखंड के विकास कार्यों के लिए 1967 करोड़ की मंजूरी 
