- पुलिस ने जिस्म फरोशी का धंधा चला रहे गिरोह का किया पर्दाफाश,पांच पुरुष और तीन महिलाएं गिरफ्तार।
रुद्रपुर- ऊधम सिंह नगर पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है, टीम ने पांच युवक और तीन महिलाएं को गिरफ्तार किया है। पांच पीड़िता को रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द किया। गिरफ्तार लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने थाना ट्रांजिट कैंप में छापेमारी की तो आजादनगर में एक महिला द्वारा घर में देह व्यापार कराया जा रहा है, टीम को घर के अंदर कुछ महिला व पुरुष आपत्ति जनक स्थिति में मिले। मौके से टीम ने तीन महिलाओं व पांच युवकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 6500 रुपये की नगद धनराशि व आपत्ति जनक सामग्री मिली।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल उधमसिंह नगर के मुताबिक, टीम को सूचना मिल रही थी कि ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा है. जिस पर टीम ने रविवार देर शाम आजाद नगर ट्रांजिट कैंप स्थित एक घर में छापेमारी की गई तो मौके पर घर में कमरों के अंदर कुछ महिलाएं और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले. जिसके बाद टीम ने मौके से 3 महिलाओं और 6 पुरुषों को गिरफ्तार किया. जबकि पांच पीड़ित महिलाओं का रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द किया गया.

घर की तलाशी के दौरान टीम को 6500 रुपए कैश और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई. जानकारी के तहत, तीन महिलाएं देह व्यापार का धंधा चला रही थी. जबकि गिरफ्तार 6 पुरुष ग्राहक थे. पूछताछ में पीड़ित महिलाओं ने बताया की संचालिका, उसकी बहन और एक अन्य महिला उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उन लोगों को पैसे का लालच देते हुए उनसे अनैतिक काम कराती है.एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल उधमसिंह नगर के एक अधिकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी लक्ष्मी और प्रिया निवासी ट्रांजिट कैंप ने बताया कि वह दोनों बहने हैं. जबकि आरोपी कमलेश अन्य महिलाओं को पैसों का लालच देकर उनके पास लाती है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
