- 9 वर्षीय बच्ची को बनाया गुलदार ने निवाला,घर के आंगन में खेल रही थी बच्ची।
टिहरी– टिहरी जनपद के भिलंगना ब्लॉक स्थित हिंदाव पट्टी के भौंन गांव में दिन दहाड़े गुलदार ने 9 वर्षीय बालिका को निवाला दिया।जिससे गांव में दहशत का माहौल है। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।स्थानीय निवासी विक्रम घनाता ने बताया कि गांव के ही स्कूल में चौथी कक्षा पढ़ने वाली पूनम पुत्री रुकम सिंह घणाता दोपहर घर लौटी, घर मे भोजन करने के बाद वह आंगन में आई तो झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया तथा उसे झाड़ियों में ले गया, पूनम की माँ सावन के व्रत के लिए मंदिर में जल चढ़ाने गई थी, जब लौटकर आई तो पूनम को घर न पाकर खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कंही पता नही लग पाया।देर शाम उसका अधखाया शव घर के पास करीब 50 मी की दूरी पर मिला।
जिसके बाद परिवार में चीख पुकार मच गई।घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो चुके है, वहीं भिलंगना के रेंज अधिकारी आशीष नौटियाल ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना के बाद विभागीय के साथ वे मौके पर जा रहे हैं, साथ ही उच्चाधिकारियों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है, वहीं उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक शक्ति लाल शाह और ब्लॉक प्रमुख बसुमति घणाता भी मौके पर पहुंचे जहां पर स्थानीय जनता ने विधायक शाह से गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग करने की मांग की है, वहीं विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा कि गुलदार को नरभक्षी घोषित करने के आदेश हो चुके हैं जबकि बहुत जल्द शूटर दल पहुंच जाएगा और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
