मोटाहल्दू के रूद्र जोशी ने नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रचा इतिहास
जोनल रिकॉर्ड तोड़कर जीते तीन स्वर्ण पदक, अंडर-11 वर्ग के बने चैंपियन
हल्द्वानी। मोटाहल्दू के होनहार तैराक रूद्र जोशी ने मेरठ में आयोजित नॉर्थ ज़ोन-1 स्विमिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। रूद्र ने अंडर-11 वर्ग में चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम करने के साथ ही नया जोनल रिकॉर्ड भी स्थापित किया।
सेंट टेरेसा स्कूल की कक्षा छह के छात्र रूद्र ने इंडिविजुअल मेडले स्पर्धा में 2 मिनट 48.38 सेकंड का समय निकालकर नया जोनल रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा उन्होंने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और 50 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिताओं में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
रूद्र की इस उपलब्धि पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई ने उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उनकी सफलता पर परिवार, विद्यालय और पूरे मोटाहल्दू क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
सेंट टेरेसा स्कूल के फादर राजेश सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने रूद्र जोशी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय
हल्द्वानी में कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद, सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि
82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर
हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत 

