उत्तराखंड : पहाड़ के आयुष बड़ौनी को दिल्ली रणजी टीम का कप्तान बनाया गया

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

🏏 उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण!
टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग निवासी आयुष बड़ौनी को दिल्ली रणजी टीम का कप्तान बनाया गया है। अब भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली भी रणजी क्रिकेट में उनकी कप्तानी में खेलते नजर आएंगे।
देवप्रयाग ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिलोड़ के निवासी विवेक बड़ौनी के पुत्र आयुष ने अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में खास पहचान बनाई है। वे भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं और आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से कई यादगार पारियां खेल चुके हैं।
हालांकि उनका परिवार वर्तमान में दिल्ली में रहता है, लेकिन उनकी जड़ें आज भी उत्तराखंड की पवित्र भूमि देवप्रयाग से जुड़ी हैं। उनकी यह उपलब्धि पूरे उत्तराखंड, विशेषकर टिहरी गढ़वाल और देवप्रयाग क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने की नई प्रेरणा देती है।
आयुष बड़ौनी को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 💐🏏

AyushBadoni #ViratKohli #RanjiTrophy #DelhiCricket #Uttarakhand #Devprayag #TehriGarhwal #Cricket #Congratulations

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री युवाविद्यार्थी मंथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रुद्रप्रयाग डीएम विशालमिश्रा सम्मानित
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बच्चों की पढ़ाई के लिए आगे आए अधिवक्ता दया सागर बिष्ट, पुनर्निर्माण तक निःशुल्क मिलेगी कक्षा
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें