चंपावत: उत्तराखंड में मॉनसून अपने आखिरी समय में है, लेकिन बारिश का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. चंपावत जिले से बादल फटने की सूचना मिली है. इस आपदा में दो महिलाओं की मौत और दो लोग मामूली रूप से घायल हुए है. एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने इसकी पुष्टि की है।
मटियानी में फटा बादल: दरअसल, उत्तराखंड के कई जिलों में पहले ही मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था, जो सही साबित हुआ. चंपावत जिले में गुरुवार से ही मूसलाधार बारिश हो रही है. शुक्रवार को चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में नेपाल सीमा के पास मटियानी में बादल फटने से पानी का सैलाब आ गया. इस सैलाब की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई. वहीं दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
60 साल की महिला की मौत: एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने बादल फटने की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि लोहाघाट ब्लॉक के मटियानी में बादल फट गया था, जिस कारण इलाके में लैंडस्लाइड हुआ. पहले सूचना मिली थी कि लैंडस्लाइड की चपेट में पांच लोग आए है, लेकिन बाद में पता चला कि दो बच्चों पहले ही कही सुरक्षित स्थान पर चल गए थे. वहीं दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था. दोनों को हल्की चोटें ही आई थी. वहीं, एक महिला का कुछ पता नहीं चल पा रहा था, लेकिन शाम तक महिला का शव भी मिल गया. मृतक महिला की शिनाख्त 60 वर्षीय शांति देवी के रूप में हुई है।
दो मंजिला धर्मशाला गिरी: इसके अलावा भारी बारिश के कारण चंपावत जिले के भिंगराडा में भी दो मंजिला धर्मशाला भारी बारिश में ढह कर खाई में गिर गई. राहत की बात ये है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एक पल में उजड़ गया परिवार, सड़क हादसे ने छीन लिया बच्चों का सहारा
देवभूमि को दहलाने की साजिश? बम धमकी के बाद हर जगह कड़ी सुरक्षा
उत्तराखंड के योगेश शर्मा ने 61 साल की उम्र में 38 साल पुरानी बाइक से फतह की दुनिया की सबसे ऊंची सड़क
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, शादी समारोह से लौटते वक्त झील में गिरी कार
धमकी भरे ईमेल से मचा बवाल, CM Pushkar Singh Dhami ने दिया बड़ा आदेश
उत्तराखंड : यहां मोबाइल चलाने से रोका तो किशोरी ने…..
हल्द्वानी : यहां शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ
मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात के बाद चर्चा में सपना राणा, जर्मनी में मिला बड़ा अवसर
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: घर लौट रहे दादा-दादी और पोते की एक साथ मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, सभी काेचिंग और स्कूल की फायर NOC, CCTV, भवन सुरक्षा, आपदा प्रबंधन समेत 19 बिंदुओं पर होगी जांच 
