- प्रशासन ने धाधा फार्म में 70 एकड़ भूमि पर लिया कब्जा।
किच्छा (ऊधमसिंह नगर)- किच्छा की प्रशासन टीम ने उपजिला अधिकारी कौस्तुभ मिश्र के नेतृत्व में देर शाम ग्राम धाधा फार्म की 70 एकड़ सरकारी भूमि पर कब्जा प्राप्त किया। इस दौरान प्रशासन की कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। टीम ने भूमि की नपाई कर अपने कब्जे में लिया है। वर्ष 1994 में चकबंदी अधिकारी ने धाधा फार्म में 58 एकड़ बंजर एवं नदी की भूमि को खातेदारों के नाम दर्ज कर भूमिधरी का अधिकार दे दिया था। इसके बाद वर्ष 1997 में बंदोबस्त अधिकारी ने पूर्व के आदेश को निरस्त कर दिया था। इसके बाद यह मामला विभिन्न न्यायालय में विचाराधीन चल रहा था। गुरुवार को न्यायालय अपर जिलाधिकारी के आदेश के आने के बाद एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा की अगुवाई में राजस्व, चकबंदी और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर 70 एकड़ भूमि पर कब्जा ले लिया। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने कहा कि खुर्द-बुर्द की गई सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की कार्यवाही की गई है। एसडीएम मिश्र ने कहा कि किच्छा में अन्य भी ऐसी भूमि पर कार्यवाही कर कब्जे में ली जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 

