देहरादून नगर निगम रिकॉर्ड रूम चोरी का खुलासा: प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार, भूमि मूल्यांकन से जुड़ा रजिस्टर बरामद
देहरादून नगर निगम के रिकॉर्ड रूम में चार मई को हुई चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। रविवार को इस मामले के मुख्य आरोपी प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया एक महत्वपूर्ण रजिस्टर भी बरामद कर लिया है, जो वार्ड नंबर 12 बकरालावाला क्षेत्र के भवन और भूमि के वार्षिक मूल्यांकन 2014-2018 से संबंधित है।

पुलिस के अनुसार, छह मई को नगर निगम के रिकॉर्ड प्रभारी राकेश पाण्डेय ने कोतवाली नगर में तहरीर दी थी कि किसी ने रिकॉर्ड रूम का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह ने एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और जांच को आगे बढ़ाया।
जांच में सामने आया कि सहारनपुर निवासी 33 वर्षीय रविंद्र राणा पुत्र शेर सिंह ने इस चोरी की साजिश रची थी। वह अपने भाई योगेश और मित्र कुलदीप के साथ चार मई की रात को नगर निगम परिसर में घुसा था। सीढ़ी और पेंचकस की मदद से उन्होंने रिकॉर्ड रूम का ताला तोड़ा और एक रजिस्टर चुरा लिया। हालांकि, जिसे रजिस्टर वे ढूंढ रहे थे वह उन्हें नहीं मिला और गलती से दूसरा रजिस्टर उठा ले गए। बाद में इस रजिस्टर को उन्होंने अशारोड़ी जंगल के पास छिपा दिया।
गिरफ्तारी के बाद रविंद्र राणा ने पूछताछ में बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है और राजपुर रोड स्थित एक भूमि की दाखिल-खारिज प्रक्रिया को लेकर नगर निगम के चक्कर काट रहा था। जमीन के मालिक राजकिशोर जैन ने रजिस्ट्रेशन करवाने पर प्रति गज पांच हजार रुपये और दो प्रतिशत कमीशन देने का वादा किया था। निगम कर्मचारियों से असफल प्रयासों के बाद उसने रजिस्टर चोरी करने की योजना बनाई ताकि उसमें फर्जी नाम दर्ज कराया जा सके।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और उसके दो अन्य साथियों की तलाश जारी है। मामले में नगर निगम प्रशासन और पुलिस अब रिकॉर्ड सुरक्षा के नए उपायों पर विचार कर रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति
उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित
हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी 
