PantNagar- विश्व प्रसिद्ध पंतनगर विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं का बड़ी कंपनियों में चयन जारी है अपने परिश्रम और मेहनत के बल पर यहां के विद्यार्थी विदेश तक में जहां डंका बजा चुके है वही एक बार फिर यहां के विद्यार्थियों का विभिन्न बड़ी कंपनी में चयन हुआ है।
विश्वविद्यालय के सेवायोजन परामर्श निदेशालय के माध्यम से प्रदान (एनजीओ) द्वारा साक्षात्कार के आधार पर नौ विद्यार्थियों ईशा मिश्रा (एम.एससी. (पर्यावरण विज्ञान), कीर्ति पांडे (बी.टेक (आईटी)), मनीष कुमार पंत (बी.एससी फिशरीज), मानसी बिष्ट, मेघना जोशी, प्रेरणा लटवाल एवं साक्षी रमोला (बी.एससी. सामुदायिक विज्ञान) रोशन साहनी (कृषि महाविद्यालय) और ऋषभ सरवाल (बी •वी एससी •वेटनरी)का चयन किया गया।चयनित विद्यार्थी को प्रशिक्षण के उपरान्त लगभग पैकेज रू. 8.16 लाख प्रतिवर्ष देय होगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान ने सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासो की सराहना की तथा चयनित विद्यार्थी को शुभकामनाएं दी। सेवायोजन एवं परामर्ष निदेशक डा. एम.एस. नेगी ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा बताया कि इसी प्रकार अन्य क्षेत्रों में भी यह निदेशालय प्रयासरत है तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सफलता की कामना करता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
