- रेस्ट्रोरेंट के वाश रूम में मोबाइल/डिवाइस लगाकर महिलाओ की आपत्तिजनक क्लिप बनाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।
देहरादून- देहरादून के आनंदम रेस्टोरेंट के बाथरूम में मोबाइल के जरिए वीडियो बनाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह का कहना है कि बाथरूम में ऊपर मोबाइल से वीडियो बनाने की बात सामने आई है।आरोपी विनोद मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है पूछताछ में पता चला है कि वह मोबाइल से दो या तीन वीडियो बना चुका है। उसे वीडियो को खुद तक सीमित रखा था कहीं वायरल नहीं किया था। बाथरूम में वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले की एक महिला ने शिकायत की थी।जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है फिलहाल पुलिस की एफ एस एल टीम जांच कर रही है।
दिनांक 15-08-2024 की रात्री में कन्ट्रोल रूम को एक महिला द्वारा फोन कर सूचना दी गई कि चकराता रोड स्थित आनन्दम रेस्ट्रोरेंट के महिला वाशरूम में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल छिपाकर रिकॉर्डिंग की जा रही थी , जिसे रेस्ट्रोरेंट में आयी कुछ महिलाओ द्वारा वाशरूम का इस्तेमाल करने के दौरान देखा गया था, उनके द्वारा इसकी सूचना रेस्ट्रोरेंट सचांलक को दी गई तथा उन्हें लेकर दोबारा वाशरूम में गये तो उक्त डिवाईस/मोबाइल वाशरूम से गायब मिले।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कैंट मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटना के सम्बंध में उपस्थित महिलाओ से जानकारी ली गई, घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए तत्काल अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिये गये, जिस पर थाना कैंट पर रेस्ट्रोरेंट पर आयी महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल रेस्ट्रोरेंट संचालक व अन्य के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के सम्बन्ध में रेस्टोरेंट के संचालक व रेस्टोरेंट में नियुक्त सभी कर्मियों से गहनता से पूछताछ करने पर रेस्ट्रोरेंट में हाउसकीपिंग का कार्य करने वाले एक कर्मचारी की बातों पर सदेंह होने पर पुलिस द्वारा उसे मौके से हिरासत में लिया गया, जिसे थाने लाकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा महिला वाशरूम में मोबाइल छुपाकर रखना स्वीकार किया गया तथा बताया कि वह रेस्टोरेंट में बने तीनो महिला वाशरूम में सफाई का काम करता है।
इस दौरान उसके द्वारा महिला वाश रूम में मोबाइल/डिवाइस छिपाकर रख दिया था तथा महिलाओ को जब वाशरूम में मोबाइल रखे होने की जानकारी हुई तथा वे लोग जब इसकी शिकायत रेस्ट्रोरेंट संचालक से करने के लिये गये, उसी दौरान अभियुक्त द्वारा वाशरूम से मोबाइल को हटाकर उसमे से उक्त सभी वीडियो क्लिपो को डिलीट कर दिया।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से उसका मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु फॉरेंसिक लैब भेजा जायेगा।
नाम/पता अभियुक्त
विनोद पुत्र परमेशवर मंडल, निवासी चरककुटीर, थाना मनिहारी, धनबाद, झारखंड।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
