- मुख्यमंत्री धामी ने चयनित सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र।
उत्तराखंड (देहरादून)- राजधानी देहरादून में प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत चयनित सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सीएम धामी शामिल हुए। सीएम धामी ने सभी चयनित सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में 200 सहायक अध्यापकों को सीएम ने नियुक्ति पत्र दिए। इस दौरान शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। आपको बता दें कि प्रारम्भिक शिक्षा वर्ष 2024 के अंतर्गत इन सभी शिक्षकों को चयनित किया गया है। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सहायक अध्यापकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि 16 हजार से ज्यादा अध्यापकों को अभी तक नियुक्ति मिल चुकी है।
उन्होंने कहा कि 2906 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीएम ने शिक्षकों से गुणवत्ता परख शिक्षा को लेकर कहा कि नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य अध्यापकों के हाथ में होता है। सबसे पहले शिक्षक माता-पिता होते है, जोकि हमें संस्कार देते हैं और इसमें सबसे बड़ा योगदान शिक्षक का होता है। शिक्षा में नवाचार का प्रवेश हो रहा है और स्मार्ट क्लास में E learning, डिजिटल का अभिन्न अंग बन चुका है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
