- रंग लाई PWD की मेहनत, चकलुवा- कालाढूंगी हाइवे पर वैली ब्रिज का ट्रायल सफल, अब फर्राटा भरेंगे वाहन
हल्द्वानी-30 जुलाई की रात्रि को हुई भारी बारिश के बाद रामनगर-कालाढूंगी स्टेट हाइवे चकलुवा में निहाल नाले के अत्यधिक वेग के कारण पुलिया पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गयी थी। इस सड़क पर बड़े वाहनों बस, डम्पर का आवागमन बन्द हो गया था। हालाकि छोटे वाहनों के लिए चकलुवा ग्रामीण मार्ग से आवागमन कराया जा रहा था।
जिसके बाद PWD के अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार अपनी पूरी टीम के साथ इस सड़क को सुचारू करने में जुट गए थे।
शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार, एसडीएम कालाढूंगी और स्थानीय लोगों की उपस्थिति में वैली ब्रिज पर लोड ट्रायल किया गया जो सफल रहा।
अब रविवार 18 अगस्त को सुबह 11 बजे से इस सड़क पर यातायात सामान्य हो जाएगा। वैली ब्रिज पर लोड ट्रायल सफल रहा तो अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार, एसडीएम कालाढूंगी और स्थानीय लोगों के चेहरे खिल गए।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर 100 फीट का वैली ब्रिज का ट्रायल आज सफलतापूर्वक कर लिया गया। रविवार को सुबह 11 बजे से इस सड़क पर यातायात पहले की तरह सामान्य हो जाएगा।
वहीं, वैली ब्रिज का ट्रायल सफल होने के बाद स्थानीय लोगों के साथ साथ पीडब्ल्यूडी और प्रशासनिक अधिकारियों के चेहरे में खुशी की लहर दौड़ गई। अब सबको 18 अगस्त रविवार सुबह 11 बजे का इंतजार है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) तेज रफ्तार का कहर: कार की टक्कर से ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बटा
उत्तराखंड: हिंदू नाम की आड़ में रह रहा था बांग्लादेशी रहमान, पुलिस ने दबोचा
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट में 18 प्रस्ताव मंजूर, हर फैसला आपके काम का…जानिए पूरी डिटेल
उत्तराखंड: पति ने ही तोड़ा भरोसा! देवर संग मिलकर किया पत्नी के साथ घिनौना कांड
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, बैठक में कुल 18 प्रस्ताव पर लगी मुहर
उत्तराखंड: जौलीग्रांट से दो धाम के लिए हेली सेवा शुरू
उत्तराखंड: यहां स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
उत्तराखंड:(Job Alert) स्टेनोग्राफर के 731 पदों पर अवसर
देहरादून: 18 विभागों की समूह ग की भर्ती परीक्षा स्थगित
देहरादून : राज्य में अभी बदला रहेगा मौसम, देखिये रिपोर्ट 
