लालकुआं। टांडा रेंज के जंगल में खूंखार टस्कर हाथी का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। 72 घंटे के भीतर दो लोगों की जान लेने के बाद शनिवार को हाथी ने एक महिला को पटक-पटक कर मार डाला। लगातार हो रहे हमलों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार शाह पठानी गांव से पंतनगर की ओर जाने वाले जंगल मार्ग में तीन महिलाएं लकड़ी बीनने गई थीं। इसी दौरान एक दांत वाला टस्कर हाथी अचानक उनकी ओर दौड़ पड़ा। महिलाएं जान बचाने के लिए जंगल की तरफ भागने लगीं, लेकिन हाथी ने 60 वर्षीय मैंना देवी पत्नी स्वर्गीय बाबूलाल निवासी झा कॉलोनी, पंतनगर का पीछा कर लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाथी ने महिला को सूंड से पटक दिया और पैरों से कुचलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। साथ गई अन्य महिलाएं किसी तरह जान बचाकर कॉलोनी पहुंचीं और लोगों को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हाथी जंगल की ओर जा चुका था। घटना की सूचना पर लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा, टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम समेत पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
मृतका के परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी इसी टस्कर हाथी ने शाह पठानी क्षेत्र के खेत में सो रहे दो लोगों को मार डाला था। इनमें से एक मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। लगातार हो रहे हमलों के बाद ग्रामीणों में भय और गुस्सा दोनों देखने को मिल रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम
सड़क के लिए सालों से गुहार, नहीं सुनी तो उत्तराखंड में यहां ग्रामीण खुद फावड़ा लेकर उतर गए
रामनगर-रानीखेत मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पेड़ और डंपर के बीच फंसे चालक की मौत
‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम में लिया बाबा नीम करौली का आशीर्वाद
उत्तराखंड: यहां पुलिस ने किया खुलासाः पिता पुत्री ने किया सुबूत मिटाने का प्रयास
उत्तराखंड: हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, एक ने भागकर जान बचाई
उत्तराखंड: चुनाव से पहले ही तय हो गया फैसला! शांतिपुरी की 8 दुग्ध समितियों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए 
