नैनीताल जिले के ओखलकांडा में भद्रकोट और पुटपुड़ी के लोगों के लिए बुधवार को काली रात साबित हुई. मूल रूप से भद्रकोट के 36 वर्षीय महेश परगाई सिडकुल सितारगंज में काम करते थे. बच्चों के स्कूल की छुट्टियां पड़ी तो महेश ने सोचा की कुछ दिन अपने गांव भद्रकोट परिवार के साथ बिताये जाएं. लेकिन उन्हें क्या पता था की बुधवार की रात उनके लिए अंतिम रात होगी. सिसौना सितारगंज से गर्मियों की छुट्टी मनाने भद्रकोट जा रहे महेश परगाईं सहित उनके छह सदस्यीय परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. तीन भाइयों के सिर से मां-बाप और बहन का साया उठ गया. घायल तीनों बच्चों का एसटीएच हल्द्वानी में इलाज चल रहा है. इस सड़क हादसे से महेश परगाई का पूरा परिवार बिखर गया.
बुधवार को दपंती अपने चार बच्चों के साथ सितारगंज से बस से हल्द्वानी आए। यहां से पुटपुड़ी निवासी भुवन भट्ट की टैक्सी गाड़ी UK04TA4243 मैक्स वाहन में बैठकर भदकोट के लिए रवाना हो गए। महेश परगाईं अपनी पत्नी बेटी और तीन बेटों के साथ हल्द्वानी से पहाड़ की जा रहे थे, तभी पतलोट से 2 किलोमीटर खनस्यूं की ओर अनरवन में वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, किसी तरह भी स्थानीय लोगों ने घायलों को गहरी खाई से बाहर निकाला, और सड़क तक लाये लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी महेश परगाईं उनकी पत्नी और बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. इस सड़क दुर्धटना में छह लोगों की मौत और सात लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज चल रहा है, घटना के समय वाहन में बच्चों सहित कुल 13 लोग सवार थे.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 
