देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में बिजली, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन, पार्किंग, भवन निर्माण और जिला योजनाओं सहित कई विकास कार्यों के लिए कुल 1344 करोड़ की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिले के बिठौरिया क्षेत्र में नलकूप निर्माण के लिए 63.62 लाख की शेष धनराशि मंजूर की है। वहीं बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन निर्माण के लिए 6.54 करोड़ की योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 2 करोड़ जारी किए गए हैं।
देहरादून कैंट क्षेत्र में बंच केबिल कार्यों के लिए 1.96 करोड़ की पहली किस्त को मंजूरी दी गई है। उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क और तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख स्वीकृत किए गए हैं।
रुद्रप्रयाग जिले के रैतोली गांव में कार्यालय भवन निर्माण के लिए 3.85 करोड़ की मंजूरी दी गई है, जबकि भराड़ीसैंण क्षेत्र में बद्री गाय संरक्षण और संवर्धन के लिए 30.03 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने देहरादून के नए जिला न्यायालय परिसर में विशेष सेवाओं और सफाई कार्यों के लिए 4.39 करोड़ की मंजूरी भी दी है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला योजनाओं हेतु 1018 करोड़ जिलाधिकारियों के नियंत्रण में रखे जाएंगे। घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली टैरिफ में राहत देने के लिए 27.74 करोड़ जारी किए गए हैं।
इसके अलावा पिटकुल की एडीबी पोषित योजना के लिए पहली किस्त में 150 करोड़ और पीएफसी वित्त पोषित योजनाओं के लिए 45 करोड़ जारी किए गए हैं। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद को भी 55 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि मंजूर की गई है।
चम्पावत जिले के पाटी थाना क्षेत्र में पुलिस आवास निर्माण के लिए 3.02 करोड़ की मंजूरी दी गई है। साथ ही पिथौरागढ़ जिले में कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नाबीढांग कैम्प में 9 इग्लू हट बनाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने ऊखीमठ पिंगलापानी योजना के लिए 1 करोड़ और टिहरी जिले के जामणीखाल क्षेत्र में पार्किंग निर्माण के लिए 83.64 लाख की स्वीकृति भी प्रदान की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी
हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की चपेट में आये पिता-पुत्री, बेटी की मौत
उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश
उत्तराखंड: सरकारी योजना से मिला 10 लाख का सहारा, पहाड़ में शुरू किया काम; अब हर महीने हो रही 60-70 हजार की कमाई
हल्द्वानी : इन इलाकों में 5 अक्टूबर तक रहेगी बिजली गुल 
