देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से HDFC Bank की CSR पहल के तहत उपलब्ध कराई गई 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एम्बुलेंस राज्य के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से दी गई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि निजी संस्थाओं का जनहित में सहयोग सामाजिक जिम्मेदारी का अच्छा उदाहरण है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में समय पर इलाज मिलना बेहद जरूरी है और ये आधुनिक एम्बुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार जनभागीदारी और संस्थागत सहयोग के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने एचडीएफसी बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों, आपदा की स्थिति और दूरस्थ क्षेत्रों में ऐसी सेवाएं काफी उपयोगी साबित होंगी। उन्होंने भविष्य में अन्य पर्वतीय जिलों और आगामी हरिद्वार कुंभ के लिए भी CSR के तहत और एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की उम्मीद जताई।
बैंक अधिकारियों ने बताया कि इन एम्बुलेंस में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और जरूरी आपातकालीन उपकरण मौजूद हैं। साथ ही अगले तीन वर्षों तक प्रत्येक एम्बुलेंस में डॉक्टर, नर्स, अटेंडेंट और चालक की व्यवस्था भी बैंक की ओर से की जाएगी।
प्रारंभिक चरण में ये एम्बुलेंस चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं देंगी। भविष्य में इनका उपयोग बड़े धार्मिक आयोजनों और आपदा प्रबंधन कार्यों में भी किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी
हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की चपेट में आये पिता-पुत्री, बेटी की मौत
उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश
उत्तराखंड: सरकारी योजना से मिला 10 लाख का सहारा, पहाड़ में शुरू किया काम; अब हर महीने हो रही 60-70 हजार की कमाई
हल्द्वानी : इन इलाकों में 5 अक्टूबर तक रहेगी बिजली गुल
उत्तराखंड में अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देश, 27 अक्टूबर से परीक्षाएं
देहरादून : चंद्रमणि चौक में Hyundai शोरूम में भीषण आग, इलाके में हड़कंप
हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर 
