देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले चार वर्षों में सरकारी सेवा में चयनित हुए युवाओं को डिजिटल माध्यम से पत्र भेजकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि वर्ष 2022 में जनता ने उन्हें दोबारा प्रदेश की सेवा का अवसर दिया। जिम्मेदारी संभालने के बाद राज्य में बेरोजगारी कम करने और सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले चार साल में करीब 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज युवा अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर सरकारी नौकरियां हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सख्त नकल विरोधी कानून और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के कारण योग्य युवाओं को सही सम्मान और अवसर मिल रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने चयनित कार्मिकों से ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजकीय सेवक के रूप में सभी को मानवीय मूल्यों के साथ आम जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई चयनित युवाओं से फोन पर बातचीत भी की और उन्हें उत्साह के साथ जनसेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी
हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की चपेट में आये पिता-पुत्री, बेटी की मौत
उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश
उत्तराखंड: सरकारी योजना से मिला 10 लाख का सहारा, पहाड़ में शुरू किया काम; अब हर महीने हो रही 60-70 हजार की कमाई
हल्द्वानी : इन इलाकों में 5 अक्टूबर तक रहेगी बिजली गुल
उत्तराखंड में अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देश, 27 अक्टूबर से परीक्षाएं
देहरादून : चंद्रमणि चौक में Hyundai शोरूम में भीषण आग, इलाके में हड़कंप
हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर 
