रुद्रपुर। साज पिक्चर्स के बैनर तले बन रहे रोमांटिक लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग पूरी हो गई है। इस गाने की शूटिंग रुद्रपुर और आसपास की कई खूबसूरत जगहों पर की गई। गाने का निर्देशन नाहिद खान ने किया है।
यह सांग प्यार, रिश्तों और भावनाओं पर आधारित है, जिसे बॉलीवुड स्टाइल में तैयार किया गया है। टीम के अनुसार गाना जल्द ही यूट्यूब, ओटीटी और अन्य ऑडियो प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाएगा।
इस प्रोजेक्ट के निर्माता प्रवीण अरोरा और आतिश अरोरा हैं। गाने में आतिश अरोरा, जज अरोरा, रमज़ा खान और गगनदीप ने अभिनय किया है। क्रिएटिव डायरेक्टर हिमांशु तिवारी हैं। गीत के बोल सचिन कुमार ने लिखे हैं…जबकि गायक गिलराज गिल ने इसे अपनी आवाज़ दी है। संगीत अमित ने तैयार किया है। एडिटिंग और सिनेमेटोग्राफी का काम सोहेल आलम ने संभाला है।
निर्देशक नाहिद खान ने बताया कि साज पिक्चर्स का मकसद उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मंच देना है, ताकि स्थानीय कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि ‘महकी फ़िज़ा’ को नए अंदाज़ में सीरियल स्टाइल में शूट किया गया है और इसका अगला भाग भी जल्द बनाया जाएगा।
प्रोड्यूसर आतिश अरोरा ने बताया कि आने वाले समय में नए कलाकारों के लिए ऑडिशन भी आयोजित किए जाएंगे। चयनित प्रतिभाओं को साज पिक्चर्स के आगामी प्रोजेक्ट्स में काम करने का अवसर मिलेगा।
गाने की शूटिंग आर्क होटल, सामिआ लेक सिटी और सुनारीका गोल्ड एंड डायमंड जैसी लोकेशनों पर की गई। प्रोजेक्ट में रोहताश बत्रा और प्रदीप बंसल का भी विशेष सहयोग रहा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
