हल्द्वानी। बरेली रोड के गोरापड़ाव, तीनपानी, हल्दुचौड़ और लालकुआं क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर सांसद अजय भट्ट ने चिंता जताई है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को पत्र भेजकर सड़क सुरक्षा के लिए जल्द जरूरी कदम उठाने की मांग की है।
सांसद ने कहा कि यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है। यहां हर दिन स्थानीय लोगों, स्कूली वाहनों और भारी वाहनों की आवाजाही होती है। इसके बावजूद सड़क पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं और लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों की ओर से भी लगातार शिकायतें मिल रही हैं। लोगों का कहना है कि सड़क पर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम नहीं हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।
अजय भट्ट ने एनएचएआई से सड़क का जल्द निरीक्षण कर सुधार कार्य शुरू करने को कहा है। उन्होंने सड़क पर संकेतक बोर्ड, स्पीड कंट्रोल सिस्टम, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, हाई मास्ट लाइट, डिवाइडर, जेब्रा क्रॉसिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर दिया है।
सांसद ने अधिकारियों से कहा कि जनहित को देखते हुए इन सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए और की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
