देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता Bhuvan Chandra Khanduri का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है। 91 साल की उम्र में उन्होंने देहरादून के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और हार्ट संबंधी समस्याओं का इलाज करा रहे थे।
जानकारी के अनुसार उनका पार्थिव शरीर मैक्स अस्पताल से रवाना कर दिया गया है। अंतिम चिकित्सकीय जांच सैनिक अस्पताल में की जाएगी। इसके बाद पार्थिव शरीर को देहरादून के वसंत विहार स्थित उनके आवास ले जाया जाएगा।
बताया जा रहा है कि कल हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुबह 10 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी…जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
Bhuvan Chandra Khanduri को उत्तराखंड की राजनीति में ईमानदार और अनुशासित नेता के रूप में जाना जाता था। उन्होंने पहले भारतीय सेना में देश सेवा की और बाद में राजनीति में कदम रखा। राजनीति में रहते हुए उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए काम किया।
उनकी सादगी, साफ छवि और अनुशासन उन्हें दूसरे नेताओं से अलग पहचान दिलाते थे। यही वजह है कि उनके निधन से पहाड़ से लेकर मैदान तक हर कोई दुखी नजर आ रहा है।
लोगों का कहना है कि उनका जाना केवल एक नेता का निधन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की राजनीति के एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत है। उनके निधन के बाद पूरे प्रदेश में शोक और खामोशी का माहौल बना हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
