रुद्रपुर : रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की मौत का पता तब चला…जब उसकी ढाई साल की बेटी रात में मां को उठाने गई, लेकिन मां ने कोई जवाब नहीं दिया।
जानकारी के अनुसार, आवास विकास क्षेत्र की सिद्धू बार वाली गली में रहने वाली 29 वर्षीय महिला अपने पति अनमोल कक्कड़ और दो छोटे बच्चों के साथ रहती थी। घटना देर रात करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है।
परिवार के मुताबिक, रात में ढाई साल की बेटी अपनी मां के पास गई और उन्हें उठाने लगी। जब मां ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो बच्ची अपने पिता के पास पहुंची और बोली, “मम्मी उठ नहीं रही हैं।” इसके बाद पति तुरंत मौके पर पहुंचे और पत्नी को जगाने की कोशिश की…लेकिन महिला ने कोई हरकत नहीं की।
शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में महिला को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया…जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि आज महिला के बेटे का जन्मदिन था। घर में खुशी का माहौल था…लेकिन इस दुखद घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आवास विकास चौकी प्रभारी प्रकाश चंद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि पहली नजर में मामला संदिग्ध लग रहा है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। पड़ोसियों का कहना है कि परिवार सामान्य जीवन जी रहा था और किसी विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, छोटे बच्चों की हालत देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
