हल्द्वानी : हल्द्वानी में यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग से जुड़े एक हाई प्रोफाइल मामले में नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह तल्लीताल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नरेश पांडे को हिरासत में लिया। उस समय उसके साथ मौजूद चार बाउंसरों को भी पुलिस ने पकड़ लिया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी गई।
मामला मल्लीताल कोतवाली में दर्ज एक शिकायत से जुड़ा है…जिसमें एक युवती ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया। साथ ही वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया।
पुलिस को शक है कि यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है…बल्कि इसके पीछे एक संगठित ब्लैकमेलिंग रैकेट भी हो सकता है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी युवतियों को जाल में फंसाकर उनके जरिए लोगों को टारगेट करता था और फिर वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग करता था।
कार्रवाई के दौरान आरोपी के साथ मौजूद चार बाउंसर हथियारों के साथ पाए गए। पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में लेकर उनके दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस कथित रैकेट का दायरा कितना बड़ा है और कितने लोग इसके शिकार हुए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन 
