Dehradun : उत्तराखंड में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य और निर्बाध रूप से जारी है। सरकार और तेल विपणन कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि राज्य में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी तरह की कमी की स्थिति नहीं है।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) उत्तराखंड के राज्य स्तरीय समन्वयक कृष्ण कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल किसी भी वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद राज्य में ईंधन की नियमित आपूर्ति बनाए हुए हैं।
उन्होंने बताया कि टर्मिनल, डिपो, एलपीजी बॉटलिंग प्लांट और पेट्रोल पंपों सहित पूरी सप्लाई चेन सुचारू रूप से काम कर रही है। सभी आउटलेट पर पेट्रोल और डीजल की बिक्री सामान्य रूप से चल रही है और आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है।
एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति भी राज्य भर में नियमित रूप से जारी है और घरेलू उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। सप्लाई सिस्टम को मजबूत बनाकर लगातार स्टॉक की भरपाई की जा रही है ताकि मांग के अनुसार उपलब्धता बनी रहे।
आईओसीएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बाइंग या अनावश्यक भंडारण से बचें। कंपनी ने कहा कि ईंधन से जुड़ी सही और प्रमाणित जानकारी के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन 
