बहुचर्चित GMFX GLOBAL LIMITED कंपनी घोटाला मामले में नैनीताल पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी
कंपनी के मालिक को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने किया गिरफ्तार
25–30 महीनों में निवेश की राशि को दोगुना करने का लालच देकर हड़प ली जमा पूंजी,
Haldwani दिनांक 18.01.2026 को वादी पार्थ परासर पुत्र पी०पी० बुधलाकोटी नि० कपिल कालोनी बड़ी मुखानी थाना मुखानी नैनीताल ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी–
GMFX GLOBAL LIMITED कम्पनी के मालिक बिमल रावत पुत्र भोला सिंह रावत* उम्र 38 वर्ष नि० गोकुल धाम सोसाइटी नियर ईको टाऊन थाना मुखानी नैनीताल, मूल निवासी ग्राम रछुली थामा पौड़ी जिला पौड़ी गढ़वाल व रुबी रावत पत्नी विमल रावत निवासी उपरोक्त के विरुद्ध एक योजना के तहत 25-30 महीनों में निवेश राशि को दोगुना करने का आश्वासन देकर* लोगों के पैसे को मार्केट ट्रेडिंग में लगाकर लाभ को दोगुना करने की बात कहते हुए माह नवंबर तथा दिसंबर 2024 में 05–05 लाख की दो किश्तों में कुल 10 लाख रुपये का निवेश किया। उक्त धनराशि के निवेश के एवज में प्रतिमाह 8% ब्याज देने की बात कही गई।
बिमल रावत उपरोक्त द्वारा वादी को मात्र 190000 रु मूलधन तथा इतना ही ब्याज उनकी पत्नी के खाते में वापस किया गया तथा शेष धनराशि *810000.00 रुपए वापस न कर धोखाधड़ी की गई।*जिसके आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा एफआईआर नं0 20/26 धारा 316(5) 318, 3(5) बी0एन0एस0 व 3 उत्तराखंड जमाकर्ता के हितों का संरक्षण (वित्तीय प्रतिष्ठानों में) अधिनियम बनाम बिमल रावत आदि पंजीकृत कर विवेवना व0उ0नि0 श्री भूपेन्द्र मेहता के सुपुर्द की गयी।
SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल को मामले में आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
दिनांक 19.01.2026 को विवेचक द्वारा अभियुक्त को तलब किया गया, तथा जुर्म से अवगत कराते हुए नियमानुसार गिरफ्तार मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर 14 दिवस न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। विवेचना के आधार पर अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।गिरफ्तार अभियुक्त
बिमल रावत पुत्र भोला सिहं रावत उम्र 38 वर्ष नि० गोकुल धाम सोशाईटी नियर ईको टाऊन थाना मुखानी नैनीताल मूल निवासी ग्राम रघुली थाना पौड़ी जिला पौड़ी गढ़वाल।
SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने आमजन से अपील की है कृपया शॉर्टकट कमाई के चक्कर में अपनी मेहनत की जमा पूंजी को किसी के हवाले न करें। ऐसी फर्जी स्कीम के लालच में बिल्कुल न फंसे।अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: चम्पावत के राहुल पाण्डेय ने मनोविज्ञान में चौथी बार पास की UGC NET परीक्षा
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) धनंजय गिरी के खिलाफ बड़ा मामला, आई ओ निलंबित, 10 करोड़ फर्जीवाड़ा, SIT गठित
उत्तराखंड में SIR के दौरान नेपाल मूल के लोगों को देना होगा भारतीय नागरिकता का प्रमाण
उत्तराखंड: बढ़ती गेमिंग लत पर प्रशासन सख्त, डीएम ने जारी किए निगरानी के निर्देश
उत्तराखंड: यहाँ अपनी ही दुकान में मृत मिला व्यापारी, इलाके मे मचा हड़कंप
उत्तराखंड: यहाँ विश्वविद्यालय में MBBS छात्रा मृत मिली, पुलिस कर रही जांच
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला: फिल्म ‘गोदान’ उत्तराखंड में टैक्स फ्री
उत्तराखंड: 10 लाख का जुर्माना, डॉक्टर सस्पेंड, उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल का ऐतिहासिक फैसला
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) RTO ऑफिस में DM का छापा, दलाल फरार, भ्रष्टाचारी रडार पर
उत्तराखंड: बेरीनाग की बेटी स्नेहा बिष्ट बनीं उत्तराखंड का गौरव 

