weather

देहरादून :(बड़ी खबर) पहाड़ और मैदान में बिगड़ेगा मौसम, 23 और 24 के लिए अलर्ट जारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

कल से बिगड़ेगा मौसम, 23 और 24 के लिए अलर्ट जारी

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 22 जनवरी को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से ठंड बढ़ेगी। उधर, 23 और 24 जनवरी को बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी कर सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। इन दो दिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जिसके चलते पर्वतीय इलाकों में शीत दिवस जैसी स्थिति बन सकती है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। हिदायत जारी करते हुए कहा गया है कि 23 जनवरी को भारी बर्फबारी होने से पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में सड़कें बंद हो सकती हैं। बुधवार के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : विजय सिंह बिष्ट बने भाजपा हल्द्वानी महानगर के उपाध्यक्ष, चुनाव से पहले मिली अहम जिम्मेदारी
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें