चंपावत : जिलाधिकारी मनीष कुमार की संवेदनशील पहल से ग्राम सुतेड़ा की 50 वर्षीय मोती देवी को कृत्रिम पैर मिल गया है। इससे उनका जीवन एक बार फिर सामान्य होने की उम्मीद जगी है।
7 जनवरी को चौमेल में आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के दौरान मोती देवी ने अपनी गंभीर समस्या प्रशासन के सामने रखी थी। वर्ष 2020 से पैर की बीमारी के कारण उन्हें एक पैर गंवाना पड़ा था…जिससे चलना-फिरना और रोजमर्रा का जीवन बेहद कठिन हो गया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग के माध्यम से तुरंत कार्रवाई कराई। 20 जनवरी को रुद्रपुर से आई विशेषज्ञ टीम ने महिला के घर पहुंचकर उन्हें कृत्रिम पैर लगाया। साथ ही भविष्य की जरूरत को देखते हुए अतिरिक्त कृत्रिम पैर और सहायक उपकरण भी उपलब्ध कराए गए।
जिलाधिकारी ने पीड़ित महिला को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं…ताकि उनके इलाज, पुनर्वास और जीवनयापन में कोई दिक्कत न आए।
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के जरिए चम्पावत में प्रशासन सीधे जनता से जुड़कर जरूरतमंदों को समय पर राहत पहुंचा रहा है…जो आम लोगों के लिए भरोसे का माध्यम बनता जा रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण
सीएम हेल्पलाइन पर धामी सख्त, बोले- शिकायत बंद नहीं, समस्या का असली समाधान चाहिए
उत्तराखंड: विधायक के कथित ‘नालायक’ बयान पर भड़की भाकपा माले, बोली- जनप्रतिनिधि भाषा की मर्यादा रखें
हल्द्वानी के नए मीडिया सेंटर को मिलेगा स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी का नाम? पत्रकारों ने रखा प्रस्ताव 

