उत्तराखण्ड,मॉ के पावं गिरकर माफी मांगो, वरना होगा जिला बदरः डीएम
डर के साये में जी रही विधवा मां विजय लक्ष्मी से न्यायालय में दोनों बेटो ने की क्षमा याचना
मॉ के पावं गिरकर माफी मांगो, वरना होगा जिला बदरः डीएम
डर के साये में जी रही विधवा मां विजय लक्ष्मी से न्यायालय में दोनों बेटो ने की क्षमा याचना
विधवा मॉं ने बेटों के दुर्व्यव्यहार, मारपीट के चलते बीते दिनों डीएम से लगाई थी गुहारः
जिला प्रशासन की कानूनी सख्ती से राह से भटके बेटों को याद आया मां प्रति बेटों का फर्ज
गुंडा एक्ट की कार्रवाई से बदले बिगड़ैल बेटों के सुर; विधवा मां की सुरक्षा में जिला प्रशासन की सख्ती रंग लाई
देहरादून।, बेटों द्वारा प्रताड़ित विधवा ने जिन बेटों को जन्म दिया, वही मां जब अपने बेटों के हाथों पिटने लगे और हर रात जान का डर सताने लगे तब जिला प्रशासन उसके लिए ढाल बनकर खड़ा हुआ। बंजारावाला क्षेत्र की एक लाचार विधवा मां विजय लक्ष्मी पंवार ने हिम्मत जुटाकर प्रशासन से गुहार लगाई कि उसके ही बेटे नशे में उसे पीटतें है, पैसे मांगते है और जान से मारने की धमकी देते है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने गोपनीय जांच कराई। पड़ोसियों और जनप्रतिनिधियों की बातों ने उस मां के दर्द की पुष्टि की। प्रशासन ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की तो बेटों को पहली बार अपनी मॉ के प्रति जिम्मेदारी एवं कर्तव्यों का एहसास हुआ।
न्यायालय में दोनों बेटों ने मां से माफी मांगी, नशा छोड़ने और हिंसा न करने का शपथ पत्र दिया। कानून का डर और मां की चुप पीड़ा दोनों ने मिलकर बेटे को झकझोर दिया। विधवा मां के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से दोंनो पुत्रों को अपने कर्तव्यों का बोध हुआ। गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत वाद दर्ज होने के बाद दोनों बेटों ने न्यायालय में शपथ पत्र देकर नशा छोड़ने और मां के साथ दुर्व्यवहार न करने का वचन दिया। जिला प्रशासन की चेतावनी और कानूनी शिकंजे के बाद दोंनो बेटों के व्यवहार में सुधार को देखते हुए न्यायालय ने आगे की कार्रवाई समाप्त की।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट किया कि महिलाओं, विधवाओं व निर्बल वर्ग के उत्पीड़न पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति लागू है और भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) ट्रांसफर एक्ट को लेकर Update
उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग की नई योजना, गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा आर्थिक प्रोत्साहन
उत्तराखंड: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया घोड़ा संचालक, मौत !
उत्तराखंड: यहां कब्र खोदकर निकाला गया शव, दोबारा पोस्टमार्टम से सामने आ सकती है सच्चाई
उत्तराखंड: जमीन घोटाले में फंसे दो IAS अफसरों को नहीं मिली राहत, 6 महीने और बढ़ा सस्पेंशन
श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर, केदारनाथ के एक मार्ग पर लगा प्रतिबंध
उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी मौसम की चेतावनी
नैनीताल: पुलिस की वर्ष 2026 की सबसे बड़ी कार्रवाई, 1.85 करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) भाजपा वरिष्ठ नेता हुकम सिंह कुंवर को मिला यह दायित्व 
