नैनीताल- जिले में लगातार अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा समस्त थानों में आपदा प्रबंधन टीम एवं एसटीआरएफ को मय आपदा उपकरणों के तत्काल आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे यात्री एवं वाहनों तथा नदी, नालो के किनारे बसे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को तत्काल दिनांक 18-10-2021की रात्रि से सकुशल निकालने हेतु ऑपरेशन रेस्क्यु चलाया गया।
थाना पुलिस,एसटीआरएफ, आपदा प्रबंधन पुलिस टीम के द्वारा भारी वर्षा के दौरान कल्सिया नाले के पास, फतेहपुर मुखानी, गोला नदी बनभूलपुरा, इन्द्रानगर गोला लालकुआं, करकट नाला कालाढूंगी,पूछड़ी सुंदरखाल,पनोद धनगढ़ी रामनगर, शेर नाला चोरगलिया, चोपड़ा मल्लीताल,खैरना क्वारब भवाली,खुटानी बैंड, हनुमान गढ़ी भीमताल,दोसा पानी मुक्तेश्वर, पत्थर एवं नारायण नगर के बीच, भाखड़ा नदी के पास, आदि क्षेत्र में फसे कुल 915 लोगों/यात्री/ वाहनों को ऑपरेशन रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया ।
जिनके खाने-पीने और रहने की पूर्ण व्यवस्था जनपद पुलिस द्वारा की गई। इसके अतिरिक्त अब तक कुल मलबे में दबे कुल 17 शवों को पुलिस टीम के द्वारा ऑपरेशन रेस्क्यू कर शवों को निकाला गया। श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा स्वयं मौके पर आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में जाकर लगातार बचाव एवं राहत कार्य तथा अवरूद्ध मार्ग को खुलवाया जा रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 

