हल्द्वानी- पिछले 2 दिन से जिले में हो रही मूसलाधार बरसात की वजह से काफी नुकसान हुआ है जहां जिले में 27 लोगों के हताहत होने की खबर है तो वही खबर लिखे जाने तक 17 शव पुलिस प्रशासन बरामद कर चुका है। जिले में 15 मुख्य मार्ग बंद है नैनीताल जिला मुख्यालय का संपर्क टूट चुका है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा दी गई अपडेट के अनुसार नैनीताल-हल्द्वानी, नैनीताल- भवाली, नैनीताल -कालाढूंगी, ज्योलिकोट- क्वारब, भीमताल- हल्द्वानी, रामनगर -गर्जिया- बेतालघाट, खुटानी -चाफी- धानाचुली, भवाली -रामगढ़- मुक्तेश्वर, सहित 15 मुख्य मार्ग पूरी तरह से बंद है। इसके अलावा 2 दिनों में औसत 251 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई है नैनीताल में 445 एमएम, हल्द्वानी काठगोदाम में 348 एमएम, धारी में 165mm, बेतालघाट में 268 एमएम, कालाढूंगी में 248 एमएम और कोशियाकूटाली में 223 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
यही नहीं कुमाऊं की सबसे बड़ी नदी गोला नदी में 80 हजार क्यूसेक से ऊपर पानी चल रहा है इसके अलावा कोसी नदी में 74 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है तथा नंदौर नदी में 15500 क्यूसेक पानी चल रहा है। जिले में बचाव राहत कार्य में पूरा प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है जगह-जगह भूस्खलन से बंद रास्ता खुलवाने के लिए सरकारी जेसीबी मशीनें काम कर रही हैं खुद मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवाई सर्वेक्षण किया इसके अलावा केंद्रीय रक्षा राज्य में पर्यटन मंत्री अजय भट्ट हल्द्वानी में कैंप करते हुए पूरे हालातों का जायजा ले रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
