- बिजली कनेक्शन के लिए रिश्वत मांगने वाले विद्युत विभाग के दो लाइनमैनों को विसिलेंस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार।
देहरादून- बिजली कनेक्शन के लिए रिश्वत मांगने वाले विद्युत विभाग के दो लाइनमैनों को विसिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ती ने विसिलेंस को टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत की कि उनके मकान को बने हुये 10 साल हो गये हैं। पहले मकान में बिजली मीटर का कनेक्शन उनके बेटे के नाम पर था। ऐसे में उन्होंने 22 फरवरी को अपने नाम से एक किलोवाट का नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए अपने क्षेत्र के बिजली विभाग कार्यालय में आवेदन किया था। उन्होंने क्षेत्र के लाईनमैन शशेन्द्र सिंह रावत से संपर्क किया गया तो शशेन्द्र रावत अपने साथी प्रमोद के साथ उनके आवास पर आये। बताया कि आपका कनेक्शन तो निरस्त हो गया तथा दोबारा जल्दी कनेक्शन लगाने के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग जा रही है।
शिकायत पर विसिलेंस टीम सैक्टर देहरादून ने गोपनीय जाँच की तो प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। रविवार को लाइनमैन शशेन्द्र सिंह रावत और प्रमोद विद्युत विभाग, उपखण्ड मोहनपुर प्रेमनगर देहरादून को महेन्द्र चौक, प्रेमनगर देहरादून से शिकायतकर्ता से 4,500 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया। निदेशक सतर्कता डा. वी0 मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नकद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा 
