रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर वन क्षेत्र में शुक्रवार तड़के वन विभाग की टीम और खैर के पेड़ों की अवैध कटाई करने पहुंचे संदिग्ध तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई। खुद को घिरता देख आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले। वन विभाग ने मौके से तीन मोटरसाइकिल बरामद कर उन्हें कब्जे में ले लिया है।
वन विभाग के अनुसार शुक्रवार तड़के करीब 2:30 बजे गश्त के दौरान गुलजारपुर बीट के एन-2 क्षेत्र में टीम को जंगल के भीतर कुछ लोगों की गतिविधियां दिखाई दीं। जब वन कर्मियों ने उनकी घेराबंदी शुरू की और रुकने के लिए कहा तो आरोप है कि पेड़ काटने आए तस्करों ने वन विभाग की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
आत्मरक्षा में वन विभाग की टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान करीब 15 राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग के बाद आरोपी जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद वन विभाग ने पूरी रात इलाके में सर्च अभियान चलाया। तलाशी के दौरान घटनास्थल से तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुईं…जिनका इस्तेमाल खैर की लकड़ी की तस्करी में किए जाने की आशंका है। तीनों बाइकों को जब्त कर जुड़का वन परिसर में खड़ा कराया गया है।
रामनगर वन प्रभाग के रेंजर शेखर तिवारी ने कहा कि अज्ञात तस्करों के खिलाफ वन अपराध का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चंद्र आर्या ने कहा कि फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है। मामले की जांच जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी
हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश
2027 चुनाव से पहले कालाढूंगी में भाजपा की सक्रियता बढ़ी, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
मुश्किल वक्त में मिले समर्थन पर भावुक हुईं रेखा आर्या, जनता से किया ये वादा
देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ों में लापता, जोशीमठ के पास क्रैश की सूचना
उत्तराखंड: उरी सेक्टर में चमोली का वीर सपूत शहीद,
देहरादून :(बड़ी खबर) बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश
उत्तराखंड: 8 महीने पहली ही हुई थी शादी, परिजनों पर टूटा दु:खों का पहाड़
देहरादून :(बड़ी खबर) तीन साल से एक ही जगह जमे अफसरों के होंगे तबादले 
