उत्तराखंड: यहाँ स्कूल पहुंचे बच्चे तो परिसर में बिखरा मिला खून, मंचा हड़कंप

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

ऋषिकेश। ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र से सटी खैरी खुर्द ग्रामसभा में गुलदार की मौजूदगी से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। शनिवार सुबह राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठाकुरपुर में शिक्षक और बच्चे पहुंचे तो विद्यालय परिसर में खून फैला हुआ देखकर सभी घबरा गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी

जांच के दौरान विद्यालय के आसपास गाय के बाल और अन्य अवशेष मिले। इससे आशंका जताई गई कि गुलदार ने एक गाय का शिकार किया है। इसके बाद वन विभाग ने आसपास के जंगल में गुलदार की तलाश शुरू कर दी।

ग्राम प्रधान शकुंतला बिष्ट और आशीष बिष्ट का कहना है कि पिछले करीब तीन सप्ताह से इलाके में गुलदार लगातार देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार गुलदार विद्यालय से लगे जंगल में नजर आया है और रात के समय स्कूल परिसर के आसपास भी उसकी गतिविधियां देखी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील

ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार के लगातार दिखाई देने से स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर गुलदार को पकड़ने की मांग की है…ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी

वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने तथा अकेले जंगल की ओर न जाने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें