विकासनगर। देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेंट्रल होपटाउन क्षेत्र में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में शंकरपुर हुकुमतपुर निवासी प्रमोद कुमार और अरुण कुमार ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद राशिद पहलवान ने उन्हें सेंट्रल होपटाउन स्थित एक प्लॉट पर बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और फिर कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट की गई।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि मारपीट के दौरान पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
सहसपुर कोतवाली के प्रभारी प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक और दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड की 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी
हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश
2027 चुनाव से पहले कालाढूंगी में भाजपा की सक्रियता बढ़ी, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
मुश्किल वक्त में मिले समर्थन पर भावुक हुईं रेखा आर्या, जनता से किया ये वादा
देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ों में लापता, जोशीमठ के पास क्रैश की सूचना
उत्तराखंड: उरी सेक्टर में चमोली का वीर सपूत शहीद,
देहरादून :(बड़ी खबर) बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश
उत्तराखंड: 8 महीने पहली ही हुई थी शादी, परिजनों पर टूटा दु:खों का पहाड़ 
